रानीपतरा में आठ फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर

पूर्णिया पूर्व

पूर्णिया पूर्व. रानीपतरा मॉडल स्कूल के प्रांगण में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन व सनातन संगम की सफलता को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संपूर्ण व्यवस्था प्रमुख मनोज कुमार मोनू ने की, जबकि संचालन गुप्तेश्वर कुमार ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से रानीपतरा मंडल क्षेत्र के चांदी, राजीगंज, डिमिया छतरजान और बियारपुर पंचायतों के सनातनी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना और इसे भव्य बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना रहा. बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पंचायतों के प्रमुखों को विशेष दायित्व सौंपे गए. चांदी पंचायत से सोनू साह व मोहन चौधरी, डिमिया से विश्वनाथ सिंह व शिवकुमार सिंह, बियारपुर से मोहित राय व ब्रह्मानंद मंडल और राजीगंज से अरुण कुमार व रूपा कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है. सभी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे हर हिंदू परिवार के द्वार पर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने को जागरूक करें. बैठक में कार्यक्रम संयोजक व डिमिया पंचायत के मुखिया अंगद मंडल, सह-संयोजक दीपक कुमार चौधरी व नूतन देवी, और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने विचार साझा किए. इस अवसर पर ओम सोनी, रंजीत महलदार, मंतोष चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, डब्लू ऋषि, रामजनम सिंह, दिलीप सिंह, किशन ठाकुर, सरिता देवी, बिनोद सिंह, मुन्ना पोद्दार, शिवम कुमार, सूरज चौधरी, कुणाल कुमार सहित दर्जनों सक्रिय सदस्य उपस्थित थे. सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 8 फरवरी का यह संगम ऐतिहासिक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >