श्रीराम जानकी महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी शुरू

बंद पड़े आरओ मशीन को समिति ने करवाया चालू

बंद पड़े आरओ मशीन को समिति ने करवाया चालू

पूर्णिया. आगामी दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर स्थानीय आरएनसाव स्थित श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही है. इसी क्रम में बढ़ती गर्मी को देखते हुए समिति द्वारा आरएनसाव चौक पर खराब पड़े 250 लीटर की क्षमता वाले आरओ वाटर वेंडिंग मशीन की मरम्मत कराकर उसे चालु कराया जो प्रतिघंटा 250 लीटर शुद्ध ठंडा पीने का पानी सप्लाई करेगा. इसके अलावा मंदिर समिति की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल को मंदिर प्रांगण में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर 11 हजार दीप जलाए जायेंगे. पूरे मंदिर की बिजली लाइटिंग और पुष्प माला से साज सज्या की जायेगी. इसके अलावा रामलीला, हनुमान चालीसा पाठ, झांकी और भक्ति जागरण एवं महाप्रसाद का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा. इस निमित्त मंदिर समिति की बैठक प्रदीप शारदा के आवास पर आयोजित कर सभी कार्य योजना पर चर्चा एवं निर्णय लेते हुए उसे मूर्त रूप देने के लिए विशेषज्ञ समिति सदस्यों को कार्यभार सुपुर्द किया गया. बैठक में आदित्य कुमार कर्ण, प्रदीप शारदा, एसके सरोज, परिमल सिंह, भौमिक दा, जानसन जी, डब्ल्यू पंसारी, आलोक लोहिया, मिथलेश सिंह, इन्द्रजीत साह, प्रवीण शारदा, पवन कुमार पोद्दार सहित अनेक सदस्य शामिल रहे. श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं आम जनों से हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >