दो वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल

भवानीपुर

भवानीपुर. अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी के नेतृत्व में बीते सोमवार की देर संध्या को सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार ने दलबल के साथ फरार चल रहे वारंटी को छापामारी कर घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया नगर पंचायत भवानीपुर के माधवनगर ऋषि देव टोला के स्थायी वारंटी भवानी ऋषि एवं गैर जमानती वारंटी रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर निवासी रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों पर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था. निर्गत वारंट के आलोक में गिरफ्तारी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >