आरोपित के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

महिला थाना

पूर्णिया. महिला थाना कांड संख्या 43/23 के फरार अभियुक्त के घर पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया. महिला थाना के अवर पुलिस निरीक्षक सुरुचि शर्मा ने फरार आयुक्त नीतीश कुमार उर्फ नवनीत कुमार के मोहनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 के कांप बलिया स्थित घर पर इश्तिहार चिपकाया. फरार आरोपी के विरुद्ध धारा 341, 323, 498ए,504, 534 एवं एसटीएससी एक्ट का मामला है. पुलिस अवर निरीक्षक सुरुचि शर्मा ने बताया कि फरार अभियुक्त के घर पर सोमवार को इश्तेहार चिपकाया गया है. एक महीने के अंदर अगर अभियुक्त हाजिर नहीं होता है, तो इसके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. फोटो. 8 पूर्णिया 16-इश्तेहार चिपकाती पुलिस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >