आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एससीएसटी थाना पूर्णिया

भवानीपुर. एससीएसटी थाना पूर्णिया की पुलिस ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से एससीएसटी एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त भवानीपुर नगर पंचायत निवासी राज नारायण सिंह एवं बिनोद सहनी है. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एससीएसटी थाना पूर्णिया में कांड संख्या 50/24 दर्ज था. मामला दर्ज होने के बाद से दोनों अभियुक्त अपने घर से फरार थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों फरार अभियुक्त अपने घर पर है. सूचना मिलते ही एससीएसटी थाना की पुलिस ने भवानीपुर थाना की पुलिस के सहयोग से दोनों अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >