स्मैक तस्कर प्रिंस को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रघुवंशनगर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है.

बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार स्मैक तस्कर प्रिंस कुमार बड़हरा गोड़ियारी टोला का रहनेवाला है.ओरलाहा शैलेश बाबा स्थान के पास से उसको गिरफ्तार कर लिया गया.उसे न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेजा जा रहा है. बताते चलें कि कुछ माह पहले थानाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में दो युवक मो जाकिर पता रघुवंशनगर भंगहा टोला तथा मो मुर्शिद पता वासुदेवपुर वार्ड संख्या 2 थाना बड़हरा को स्मैक के साथ पकड़ा गया था. गिरफ्तार दोनों युवक ने पुलिस को बताया था कि प्रिंस कुमार स्मैक की आपूर्ति करता है. तभी से पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है जो आखिरकार सफल हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >