वारंटी व शराबी को पुलिस ने पकड़ा

केनगर

केनगर (पूर्णिया). केनगर थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम दो अलग मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.इसमें एक शराबी तो दूसरा वारंटी शामिल है. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार एक शराब पियक्कड थाना क्षेत्र के गढिया बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित कजरा मुसहरी टोला निवासी 36 वर्षीय डोमन चौहान तथा वारंटी थाना क्षेत्र के ही बेलारिकावगंज पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी 26 वर्षीय रुपेश कुमार है. बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बुधवार को दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >