पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में हुआ पैट्रिअट रन वॉक

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम को अपने जीवन का आधार बनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने युवाओं को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी. इसके पश्चात कॉलेज परिसर में पैट्रिएट रन वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ देशप्रेम, एकता और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >