Purnia: 16.78 की लागत से पूर्णिया में बनेगा परबॉयल्ड राइस मिल, सम्राट चौधरी बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार

Purnia: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णिया के डगरूआ में 160 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाली परबॉयल्ड राइस उत्पादन इकाई की स्थापना को 16.78 करोड़ रुपये के निजी निवेश की मंजूरी दी. इससे स्थानीय रोजगार, किसानों को बड़ा बाजार और क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगी.

Purnia: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि शिव शक्ति चावल उद्योग प्राइवेट लिमिटेड को 160 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाली परबॉयल्ड राइस उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए कुल 16 करोड़ 78 लाख 54 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की मंजूरी प्रदान की गई है. इस निवेश से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि किसानों और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी.

क्या बोले चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि परबॉयल्ड राइस उद्योग की स्थापना से आसपास के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए एक बड़ा और स्थायी बाजार उपलब्ध होगा. इससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा कृषि क्षेत्र को भी नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा.

उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. बिहार इंडस्ट्री निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत निवेशकों को आवश्यक वित्तीय सहायता, सब्सिडी और विभिन्न प्रकार के क्लियरेंस समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इस नीति के कारण बिहार देश भर के निवेशकों के लिए एक सही जगह के रूप में उभर रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

औद्योगिक रूप से सशक्त बनेगा

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के हर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ें. यह परबॉयल्ड राइस इकाई आने वाले समय में न केवल पूर्णिया बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएगी. यह परियोजना कृषि और उद्योग के बीच मजबूत संबंध स्थापित करेगी, जिससे बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और औद्योगिक रूप से सशक्त बनेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 10 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >