नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर मनाया पराक्रम दिवस

कसबा

कसबा. नगर परिषद कसबा के सुभाष चौक पर शुक्रवार को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू यादव के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 129वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद दीपक कुमार दिवाकर, मो इफ्तिखार आलम,गणेश मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मिट्ठू यादव ने कहा कि शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक नेताजी ने आजादी के आंदोलन के दौरान भारत के युवाओं को विदेशी हुकूमत के खिलाफ एकजुट कर लड़ने की एक नयी प्रेरणा दी थी. उन्होंने कहा कि भारत की अमूल्य निधि व एक कुशल कर्मयोगी योद्धा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >