बेलगाछी में परमान नदी के भीषण कटाव से दहशत, सीओ ने लिया जायजा

सीओ ने लिया जायजा

अमौर. अमौर प्रखंड अंतर्गत नितेंद्र पंचायत के बेलगच्छी गांव में एक बार फिर परमान नदी का कटाव तेज हो गया है. नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कटाव की भीषणता कम नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस जिला सचिव सह वार्ड सदस्य मोहम्मद तूफान ने बताया कि बेलगच्छी गांव में कटाव तेज हो गया है. यहां हर साल कटाव की मार लोग झेलेते हैं. इस बार भी कटाव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण काफी चिंतित हैं क्योंकि उनकी खेती योग्य भूमि और घर नदी में विलीन होने की कगार पर हैं. कांग्रेस जिला सचिव मो तूफान आलम ने इसकी सूचना अमौर सीओ को दी. सूचना के बाद ही अमौर सीओ धीरेन्द्र कुमार ने क्षेत्र का दौरा किया.उन्होंने वर्तमान जलस्तर और कटाव की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया. उसके बाद सीओ धीरेन्द्र कुमार ने मौके पर ही वस्तुस्थिति को देखते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने की बात कही . साथ ही इस रिपोर्ट को जिला मुख्यालय, पूर्णिया भेजा जाएगा. अधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि इस बार केवल जल्द ही धरातल पर कटाव निरोधक कार्य शुरू कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >