आज का दर्शन: पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन को उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्णिया के इस भव्य मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि यहां पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-शांति मिलती है।

पूर्णिया : जिला मुख्यालय से रामबाग जाने वाली सड़क के टर्निंग प्वाइंट पर स्थित भव्य मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग विराजमान हैं. सावन के महीने में यहां भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. शहर के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.

पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन की विशेष मान्यता

मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग के साथ माता पार्वती समेत विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुबह के समय पंचमुखी महादेव के दर्शन और अभिषेक को विशेष कल्याणकारी माना जाता है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां पूजा-अर्चना करने से जीवन के विघ्न और संकट दूर होते हैं तथा सुख, शांति और आरोग्य की प्राप्ति होती है.

सावन में रोजाना पहुंचते हैं श्रद्धालु

सावन के दौरान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पंचमुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं. सुबह के समय भक्तों की विशेष भीड़ रहती है. मरंगा-गुलाबबाग सिक्स लेन के किनारे मंदिर स्थित होने के कारण यहां पहुंचना भी श्रद्धालुओं के लिए आसान है.

भजन-कीर्तन से भक्तिमय होता है माहौल

मंदिर परिसर में समय-समय पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है. धार्मिक आयोजनों के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो उठता है. स्थानीय लोगों के लिए यह मंदिर लंबे समय से आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >