मध्य विद्यालय ओरलाहा में माहवारी स्वच्छता दिवस पर पेंटिंग व निबंध लेखन

सखी सहायता डेस्क के जरिए बच्चियों को महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई

– सखी सहायता डेस्क के जरिए बच्चियों को महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई बीकोठी . पूर्णिया जिले के बीकोठी प्रखंड में विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय ओरलाहा में माहवारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.प्रधानाध्यापक राहुल कुमार रंजन ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार इस कार्यक्रम में 10 – 18 वर्ष की छात्राओं ने भाग लिया.बच्चियों ने पेंटिंग, निबंध और अपनी हथेली पर रेड डाट बना कर स्वच्छता का संदेश दिया. उन्हें बताया गया कि माहवारी प्राकृतिक घटना है लेकिन समाज में इससे जुड़ी मिथक है जो बिल्कुल गलत है. स्वच्छ सेनेटरी नेपकिन का प्रयोग करना चाहिए. व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, साबुन से अच्छी तरह हाथों को धोना चाहिए. सखी सहायता डेस्क के जरिए बच्चियों को महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई.इस अवसर पर शिक्षिका अश्विनी जोशी, भाग्य श्री, ममता देवी, बाबली बेला, रितु कुमारी, अंशु प्रिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >