बिजली बिल बकाया तो कट सकता है कनेक्शन

मार्च क्लोजिंग को लेकर बिजली कंपनी का वसूली अभियान तेज

मार्च क्लोजिंग को लेकर बिजली कंपनी का वसूली अभियान तेज

भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के काटे जा रहे कनेक्शन

बकाया वसूली के लिए घर-घर पहुंच रही बिजली कंपनी की टीम

पूर्णिया. अगर आपके पास बिजली का बिल बकाया है तो शीघ्र अदा कर दें अन्यथा आपका कनेक्शन कट हो सकता है और आप पर वैधानिक कार्रवाई भी हो सकती है. जी हां, वित्तीय वर्ष 2025-26 अब अंतिम पड़ाव पर है और यही वजह है कि बिजली कंपनी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गयी है. कंपनी ने राजस्व वसूली के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिले के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में सघन छापेमारी और कनेक्शन काटो अभियान तेज कर दिया है. इसके लिए अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाई गयी हैं, जो सीधे बकायेदारों के घर और प्रतिष्ठानों पर दस्तक दे रही हैं. बिजली कंपनी का मुख्य फोकस उन उपभोक्ताओं पर है जिनका बिल लंबे समय से लंबित है. यह टीम पहले तुरंत भुगतान करने को कहती है और भुगतान न होने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से बिजली का कनेक्शन काट देती है.

बिजली कंपनी के आंकड़े के मुताबिक जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया है. इसमे से 20 हजार से 50 हजार तक के बीच करीब 40 करोड़ बकाया है. इसी तरह 50 हजार से एक लाख तक बीच करीब 2 करोड़ रुपये बकाया है. जबकि एक लाख से अधिक रुपये का बकाया करीब 6 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है. इन बकाया बिजली बिल को लेकर विभाग रोजाना बकायदारों के घर-घर पहुंच रही है. सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि बकाया बिजली बिल वसूली के लिए रोजाना बजायदारों के घर-घर गठित टीम पहुंच रही है. जो उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा नहीं करते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन कट किया जा रहा है.

बकाया यदि दो हजार भी है तो कटेगा कनेक्शन

सहायक अभियंता ने अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं का 2 हजार भी बिजली बिल बकाया है वे शीघ्र भुगतान कर दें. इधर, विभाग की इस सख्त कार्रवाई से जिले के बड़े बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है. कई इलाकों में लोग कनेक्शन कटने के डर से विभाग के कार्यालयों और ऑनलाइन माध्यमों से बिल जमा करने की होड़ में लगे हैं. विभाग ने साफ कर दिया है कि बकाया राशि चाहे कितनी भी हो, अगर वह निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा नहीं की गयी तो बिना किसी रियायत के लाइन काट दी जाएगी. बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के अनुसार मार्च क्लोजिंग तक विभाग को दिए गए राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है. एक बार कनेक्शन कट जाने के बाद उपभोक्ता को पूरा बकाया और साथ ही ””””री-कनेक्शन चार्ज”””” जमा करने के बाद ही दोबारा बिजली मिल सकेगी. कनेक्शन कटने के बाद अगर कोई अवैध तरीके से बिजली जलाते पकड़ा गया तो उस पर प्राथमिकी दर्ज होगी.

कहते हैं अधिकारी

अगर बकायेदार उपभोक्ता परेशानी और असुविधा से बचना चाहते हैं तो वे शीघ्र से शीघ्र बकाया बिल जमा कर दें. बकाये की वसूली के लिए कंपनी ने अभियान तेज कर दिया है क्योंकि मार्च क्लोजिंग का वक्त करीब आ गया है. अगर बकाये के कारण कनेक्शन कट हो गया तो ‘री-कनेक्शन चार्ज’ देय होगा.

बलवीर कुमार बागिस, कार्यपालक अभियंता (पश्चिमी)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >