घूंघट की ओट से बाहर निकल महिलाएं अब सरकार से साझा कर रहीं अपनी आकांक्षाएं

महिलाओं की आगामी आकांक्षाएं तथा उन आकांक्षाओं को अपनी नीतियों में ढालने के उद्देश्य से राज्य भर में महिला संवाद का आयोजन कर रही है.

कहीं गांव में अस्पताल की मांग तो कहीं विद्यालय की जरूरत पर किया जा रहा फोकस

पूर्णिया. राज्य सरकार द्वारा समाज के सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं की भागीदारी को जानने, अपनी योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाओं की आगामी आकांक्षाएं तथा उन आकांक्षाओं को अपनी नीतियों में ढालने के उद्देश्य से राज्य भर में महिला संवाद का आयोजन कर रही है. इसी क्रम में संवाद के तीसरे दिन पूर्णिया के सभी 14 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाएं खुले तौर पर अपने विकास की बात करती हैं. सरकार से अपनी आकांक्षा साझा कर रही हैं. इन आकांक्षाओं में गांव और पंचायत स्तर पर सामूहिक व्यवस्था की स्थापना के मुद्दे शामिल हैं. जिले के विभिन्न स्थानों से विदयालय, पुस्तकालय, सड़क, प्राथमिक अस्पताल, बिजली की सुविधा से की बात सामने आ रही है. वहीं व्यक्तिगत लाभ से वंचित महिलाएं राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन आदि की मांग संवाद कार्यक्रम में रख रही हैं.

42 ग्राम संगठनों में महिला संवाद

संवाद के तीसरे दिन पूर्णिया के सभी 14 प्रखंडों में जीविका के 42 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भवानीपुर के जावे पंचायत में गठित झांसी जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक बिनय कुमार ने महिला संवाद के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के हरदा पंचायत में गठित सुभद्रा जीविका महिला ग्राम संगठन में संवाद का आयोजन किया गया. वहीं के नगर प्रखंड के तारा ग्राम संगठन, बायसी प्रखंड के प्रिया ग्राम संगठन, बनमनखी के आशा ग्राम संगठन, धमदाहा प्रखंड के नजराना ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया. पटना से जीविका के राज्य कार्यालय से आये राज्य परियोजना प्रबंधक संजय कबीर ने बैसा प्रखंड में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया.

31 योजनाओं की दी जा रही जानकारी

जिले के सभी 21 महिला संवाद वाहन में लगे एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से कुल तीन वीडियो दिखाए जा रहे हैं. कुल 50 मिनट के वीडियो में ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा उससे जुड़ाव के बारे में जानकारी दी जा रही है. वीडियो में सरकार की कुल 31 योजनाओं की जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >