महादलित टोला में बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित

पूर्णिया पूर्व

पूर्णिया पूर्व. रानीपतरा रेलवे गुमटी स्थित महादलित टोला में वंचित वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहीं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षिका अर्चना देव के शिक्षा केंद्र के 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं. इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को रानीपतरा के नुनैय साह अग्रहरि खेल मैदान में एक भव्य खेल एवं शैक्षणिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ देवी राम, जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह, गिरधर कुमार साह, सत्येंद्र कुमार सुमन, मनोज कुमार मोनू, सुदीप सरकार विश्वनाथ मेहता, हेमनारायण मेहता और राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं शिक्षिका अर्चना देव ने की, जबकि मंच का सफल संचालन नीलेश कुमार साह ने किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 50 बच्चों को पुरस्कृत किया गया. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों ने शील्ड और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इस अवसर पर शिक्षिका अर्चना देव ने भावुक होते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है और उनका मनोबल बढ़ता है .मैंने यह संकल्प लिया है कि जब तक मैं जीवित हू, इन गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती रहूंगी और हर वर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह ने अर्चना देव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अर्चना मैम ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों के लिए निरंतर समय देना और उन्हें शिक्षित करना अत्यंत सराहनीय कार्य है. उनके इस जज्बे से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुदीप सरकार, हेमनारायण मेहता, राजेश पोद्दार, मनोज मोनू, जयंत दास, मायारानी दास, विजय दास, अभय कुमार डंप्पू, सम्पा गांगुली, सोमा रॉय, अनोमिता कर, राहुल दास, नारायण चंद्र दास, हरिचंद्र दास, छोटू कुमार सहित कई अन्य स्थानीय लोगों का सक्रिय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >