मौसम: अभी राहत के आसार नहीं, बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम का मॉनसूनी सिस्टम फिलहाल पूर्णिया पर मेहरबान है. यही वजह है कि अभी झमाझम बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है.

पिछले 24 घंटे के अंदर पूर्णिया में हुई कुल 271 मिलीमीटर बारिश

पूर्णिया. मौसम का मॉनसूनी सिस्टम फिलहाल पूर्णिया पर मेहरबान है. यही वजह है कि अभी झमाझम बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. आईएमडी की मानें तो आने वाले आठ अगस्त तक मूसलाधार बारिश झेलनी पड़ सकती है. आईएमडी द्वारा जिले में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस हिसाब से यहां अभी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. पिछले 24 घंटे में यहां कुल 271 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी है.

यह अलग बात है कि मौसम के इस मूड से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि धान के खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया है. मौसम विभाग की मानें तो अभी लगातार तेज हवाएं चलेंगी. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम भी सुहावना बना रहेगा. इधर, पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो सोमवार से बुधवार तक चमक-गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम इंडेक्स में लगातार आठ अगस्त तक मूसलाधार बारिश के संकेत दिए गये हैं, जबकि 9-10 अगस्त को बारिश और वज्रपात की संभावना बतायी गयी है. इस बीच पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 29.4 एवं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >