गुलाबबाग सिक्स लेन से बायपास जाना होगा अब आसान : खेमका

गुलाबबाग सिक्स लेन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने कहा है कि अब बहुत जल्द गुलाबबाग सिक्स लेन से बायपास तक नई सड़क पर लोग फर्राटा भर सकेंगे. उनके लगातार प्रयासों के बाद नगर विकास विभाग द्वारा वार्ड 38 में गुलाबबाग सिक्स लेन तिवारी कोल्ड स्टोरेज से भाया जवाहर गोदाम बेलौरी कालीघाट सड़क एनएच- 31 यानी बायपास तक प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. इसके साथ ही वार्ड 24 में भट्ठा उरांव के घर से बिस्कुट फैक्ट्री तक की सड़क की स्वीकृति मिल गयी है. विधायक खेमका ने दोनों सड़क एवं मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में घोषित अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल निर्माण के लिए लगभग 51 करोड़ राशि की प्रशासनिक स्वीकृति देने पर एनडीए सरकार के प्रति आभार जताया है. यहां जारी बयान में विधायक श्री खेमका ने कहा है कि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार से मिलकर विधान सभा मे उठाये गए पूर्णिया शहर के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की. इस दौरान शहर को साफ सुथरा तथा जल जमाव मुक्त रखने को लेकर पूर्णिया नगर निगम में एसटीपी योजना की स्वीकृति एवं स्ट्रोम ड्रेनेज वॉटर सिस्टम योजना में राशि देने का आग्रह भी उन्होंने किया. श्री खेमका ने कहा कि नगरीय सुविधा अंतर्गत शहर के वार्ड 02 में अटल नगर कच्ची तालाब, वार्ड 07 में पॉलिटेक्निक तालाब तथा वार्ड 17 में पुराना हवाई अड्डा पानी टंकी स्थित तालाब के जीर्णोद्धार सौन्दर्यकरण निर्माण कार्य की स्वीकृति विभाग में प्रक्रियाधीन है. पूर्णिया आगमन के आमंत्रण पर मंत्री श्री जीवेश कुमार ने शीघ्र पूर्णिया आने की स्वीकृति दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >