रूपौली. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट पूर्णिया एवं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले के प्राथमिक,मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में एजेंसी के माध्यम से हाउस कीपिंग सफाई कर्मी के द्वारा प्रतिदिन विद्यालय की साफ सफाई की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी के द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है. बार- बार एजेंसी बदल रही है.पूर्व की एजेंसी द्वारा मानदेय बकाया रह गया तो फिर मिलता नहीं. ऐसा ही रूपौली प्रखंड के कई विद्यालय का हाल है जिसमें सफाईकर्मियों को मानदेय लगभग एक वर्ष से नहीं मिला है. फिर नयी एजेंसी को काम दे दिया गया. जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने डीएम व डीइओ से अनुरोध किया है कि सभी कार्यरत सफाईकर्मी को पूर्व का बकाया मानदेय एवं प्रत्येक माह समय पर मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराया जाये.
विद्यालयों के सफाइकर्मियों को महीनों से मानदेय का भुगतान नदारद
रूपौली
