मानसून सक्रिय फिर भी बारिश कमजोर, पूर्णिया में आज गर्मी करेगी बेहाल

पूर्णिया में आज मौसम का मिजाज गर्म रहेगा। मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। दिनभर उमस और गर्मी सताएगी, अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

पूर्णिया : बुधवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह आसमान साफ रहा और ठंडी हवा ने लोगों को राहत दी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस बढ़ने लगी है. मौसम के मौजूदा हालात से आज लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

मौसम विभाग की ओर से जिले के लिए आज किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. मानसून सक्रिय रहने के बावजूद पूर्णिया में बारिश की स्थिति बेहतर नहीं रही है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी, फुहार या हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अधिकांश समय मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

मौसम इंडेक्स के अनुसार, पूर्णिया में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. दिन चढ़ने के साथ बढ़ती उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >