PURNIA डगरूआ बाजार में प्रशासन ने एनएच को कराया अतिक्रमण मुक्त

पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर एनएच31 मुख्य मार्ग के किनारे बने डगरूआ बाजार एवं हाइवे स्थित बैरियर चौक फोर लेन के दोनों छोरों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया.

डगरूआ (पूर्णिया) से शशिधर झा की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर एनएच31 मुख्य मार्ग के किनारे बने डगरूआ बाजार एवं हाइवे स्थित बैरियर चौक फोर लेन के दोनों छोरों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया.इसमें सड़क के किनारे लगे दुकान एवं अवैध तरीके से निर्मित मार्केट को जेसीबी की मदद से हटाया गया.वहीं इस कार्य में लगे एनएचएआइ की टीम एवं अमीन के द्वारा बताया गया कि एनएच की जो भी जमीन अतिक्रमित है,उसे डीएम के निर्देश के आलोक में खाली करने का अभियान चलाया जा रहा है. बताया गया कि डगरूआ में अतिक्रमण हटाने को लेकर इसके पूर्व अतिक्रमण करने वालो को नोटिस के जरिये खाली करने की अपील की गई थी. लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने के चलते विशेष टीम एवं पुलिस बलों के द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है. बताया गया कि इस अतिक्रमण मुक्त अभियान में एनएचएआइ के अधिकारियों के साथ जिला पुलिस बल डगरूआ थाना के सशस्त्र बलों का दल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी व अमीन शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >