पूर्णिया महिला महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया . इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्या प्रो.डॉ उषा शरण ने छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया. कहा कि लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता का शासन है. एनएसएस इकाई द्वितीय की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मीना कुमारी रजक ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस वोट देने का अधिकार और भारत के लोकतंत्र का जश्न मनाने का दिन है . उन्होंने छात्राओं को शपथ दिलायी. मंच संचालन उत्तम कुमार मिश्रा, बीसीए और धन्यवाद ज्ञापन प्रो .डॉ रंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम में प्रो. कुमारी मृदुलता , डॉ .राधा कुमारी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. छात्राओं में कृति, निशा कुमारी ने अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >