जयमाला हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर नामजद गिरफ्तार

जयमाला हत्याकांड

केनगर. स्वच्छताकर्मी जयमाला देवी हत्याकांड में चंपानगर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर हत्या के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मृतक स्वच्छताकर्मी जयमाला देवी के 30 वर्षीय पुत्र गंगा कुमार मेहतर के आवेदन पर चंपानगर थाना कांड संख्या 113/2024 दर्ज की गयी.अपर थानाध्यक्ष महादेव रविदास ने नामजद राजेश कुमार पोद्दार साकिन चंपानगर, पूर्णिया काे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के दौरान हत्यारोपित से एक टच स्क्रीन मोबाइल एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया. गाैरतलब है कि चंपानगर मवेशी अस्पताल के समीप पशु शेड में 45 वर्षीय स्वच्छताकर्मी का शव मिला था. छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष महादेव रविदास, सअनि मुकेश कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >