एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद कुंवारी गांव में छाया मातम

सड़क दुर्घटना में घायल जग्गन ऋषि की इलाज के दौरात मौत

कचहरी बलुआ मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल जग्गन ऋषि की इलाज के दौरात मौत धमदाहा. सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी बलुआ मोड़ के समीप शुक्रवार की देर रात हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है. कुंवारी गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल जग्गन ऋषि ने भी भागलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि यह परिवार तिलक समारोह से लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. जिस अनीता के तिलक समारोह से लौटने के दौरान यह दुर्घटना घटी, उसकी मां अब भी भागलपुर में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है. घटना के बाद से कुंवारी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. हर आंख नम है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना मिलते ही बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए.रविवार दोपहर धमदाहा के एसडीओ अनुपम लेबर सुपरिटेंडेंट, थानाध्यक्ष, सीओ एवं बीडीओ के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और सरकारी राहत से संबंधित आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई. एसडीओ अनुपम ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान की गई है तथा अन्य सरकारी सहायता की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >