जागरूकता कार्यक्रम के जरिये बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित

कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के चाकदह ग्राम में मंजर अकील साहब के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पूर्णिया. कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले डगरुआ प्रखंड के चाकदह ग्राम में मंजर अकील साहब के दरवाजे पर शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में कनक लाल उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य मुज़फ्फर आलम ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. वहीं भारत पब्लिक स्कूल के निदेशक महबूब आलम ने बच्चों को एकजुट होकर अपने भविष्य का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया. इंजीनियर शौकत ने भी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ तरबियत सीखने को कहा. कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के सचिव तनवीर मुस्तफा उर्फ़ मुन्ना ने बच्चों से कहा कि आने वाला 15 साल आपके जीवन का सुनहरा साल है. इस वक्त का सदुपयोग कर आप अपना भविष्य संवार लें. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि अपने बच्चों को शाम में दो घंटे ज़रूर वक्त दें. सचिव तनवीर मुस्तफा ने बताया कि कुल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा विगत तीन माह से लगातार प्रत्येक रविवार को शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इससे कुल्हैय्या समाज के बच्चों में पढ़ाई के प्रति उर्जा का संचार हुआ है. कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण अफसर आलम एवं तह्सीन आलम का भरपूर सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >