उदयनगर में सास-बहू को पीटकर किया घायल

चनका पंचायत

श्रीनगर. थानाक्षेत्र के चनका पंचायत के उदयनगर गांव में सास-बहू को मारपीट कर घायल कर दिया. इसमें बहू गंभीर रूप से घायल हो गयी. बहू निशा देवी का इलाज पीएचसी में चल रहा है. घायल महिला निशा देवी ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर टेंपो पर बैठकर रानीगंज के लिए जा रही थी. इसी बीच, गांव के चंदन ऋषि, अशोक ऋषि ,पवन ऋषि बिना किसी विवाद के मारपीट करने लगे. उनको बचाने घायल महिला की सास पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया.घायल महिला के परिजनों ने बताया कि घटना को लेकर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन आया है. घटना की जांच की जा रही है. फोटो. 21 पूर्णिया 11 परिचय घायल महिला

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >