बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में मॉक ड्रिल

भवानीपुर

भवानीपुर. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार 15 जनवरी से 28 जनवरी तक चल रहे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बलदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को भूकंप के समय स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी गई. प्रधानाध्यापक ललित कुमार साह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें आपात स्थिति में सही निर्णय लेने के लिए तैयार करना है ताकि वे स्वयं के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों की भी मदद कर सकें. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक अमन कुमार के साथ सहयोगी प्रशिक्षक संजय कुमार, मोहम्मद मराजूल एवं सलोनी हेंब्रम ने छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक तरीके से सुरक्षा उपायों का अभ्यास कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >