शोक संतप्त परिजनों से मिल मंत्री ने की आर्थिक मदद

धमदाहा प्रखंड अन्तर्गत चिकनी ग्राम

पूर्णिया. धमदाहा प्रखंड अन्तर्गत चिकनी ग्राम निवासी गोकुल कर्ण की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक निधन पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह उनके पैतृक ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. साथ ही अपनी ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि आपका दुःख मेरा दुःख है, इस घटना से मैं काफी व्यथित हूं. मैं आपके इस दुःख में हमेशा परिवार के सदस्य के रूप में खड़े रहूंगी. इस बीच मंत्री श्रीमती सिंह ने गच्छकट्टा निवासी चंदन मंडल के निधन पश्चात शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से संवेदना प्रकट की. इस बीच मंत्री लेशी सिंह ने विगत दिनों विशनपुर पंचायत के फूलवरिया ग्राम निवासी सुनील ऋषि एवं सिंघाड़ापट्टी ग्राम निवासी किरो मुनि की माता सावित्री देवी के आकस्मिक निधन पर उनके गाँव पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. साथ ही अपनी ओर से मृतक के परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >