रूपौली. टोपरा में भाकपा माले की रूपौली एरिया कमेटी की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गयी. इस बैठक में मुख्य अतिथि जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि बेरोजगारी , महंगाई चरम पर है. केन्द्र सरकार मनरेगा कानून में व्यापक बदलाव कर ग्रामीण गरीबों, दलितों, आदिवासियों के रोजगार पर पर बड़ा हमला किया है. गरीबों दलितों को 5 डिसमिल जमीन देकर बसाने की जगह उजाड़ने का अभियान चला रखा है. दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों पर बर्बर हमला जारी है. विधि व्यवस्था चौपट है. इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना समय की मांग है.इस बैठक में सुलेखा देवी, अविनाश पासवान,संजय मंडल,चतुरी पासवान, सीता देवी, वासुदेव शर्मा,अनुप लाल बेसरा,सृजन कुमार आदि ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
