जिले के 60 केंद्रों पर आज से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा

मंगलवार से शुरू होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं.

कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये पूर्णिया. मंगलवार से शुरू होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं. 17 से 25 फरवरी तक आयोजित होनेवाली परीक्षा के लिए जिले में 60 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. तकरीबन 36 हजार छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होगें. परीक्षा की प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक व द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी. कुछ विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में अपराह्न 12:15 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 4:45 बजे तक आयोजित होगी. डीईओ रवींद्र कुमार प्रकाश ने परीक्षा केंद्र से संबंधित स्टेटिक दंडाधिकारी को परीक्षा केंद्र में छात्र-छात्राओं के प्रवेश से पहले सघन जांच सुनिश्चित करने की हिदायत दी है ताकि कोई भी छात्र-छात्राएं कोई किताब, नोट, कैलकुलेटर, मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकें. परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की समुचित जांच करने के लिये निर्देशित किया गया. प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 9:00 बजे तक व द्वितीय पाली के लिये अपराह्न 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति होगी. विलंब होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्रों के लिये जूता-मौजा पहन कर केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा. सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफर व सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा ली जायेगी. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनात कर दी गयी है. डीईओ ने कहा मैट्रिक परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा केंद्र से संबंधित सभी कर्मियों को दायित्व दिया गया है. जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा की तरह ही मैट्रिक परीक्षा भी शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >