मरंगा में मकई थ्रेसर से मजदूर का हाथ कटा, गंभीर हालत में जीएमसीएच में भर्ती

जानकारी के अनुसार मकई की फसल की थ्रेसिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान मजदूर मशीन के भूसा डालने वाले हिस्से को कपड़े से बंद कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ असंतुलित होकर थ्रेसर के कटर की चपेट में आ गया.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:

पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ मुशहरी टोल से शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां मकई की थ्रेसिंग के दौरान एक मजदूर का हाथ अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल मजदूर की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार मकई की फसल की थ्रेसिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान मजदूर मशीन के भूसा डालने वाले हिस्से को कपड़े से बंद कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ असंतुलित होकर थ्रेसर के कटर की चपेट में आ गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह मशीन को बंद कर मजदूर को बाहर निकाला. तब तक उसका हाथ बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो चुका था.

घायल अवस्था में मजदूर को आनन-फानन में पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >