तेरापंथ महिला मंडल ने आयोजित की कार्यशाला

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल

पूर्णिया. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल गुलाबबाग ने खुशियों की दीपावली कार्यशाला के अंतर्गत भगवान महावीर की आराधना करते हुए एक सामायिक के साथ जप अनुष्ठान किया. तेरापंथ भवन गुलाबबाग में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महावीर अष्टकम से अनुष्ठान को प्रारंभ किया गया. बाद में चारों दिशाओं में एक एक लोगस्स का पाठ हुआ और मंगल भावना के साथ ओम हीं श्रीं अर्हम महावीराय नमः का जप किया गया.भगवान महावीर की गीतिका के संगान के साथ अनुष्ठान संपन्न किया गया. इस कार्यक्रम में लगभग 30 महिलाओं की उपस्थिति रही.अध्यक्ष शांता संचेती ने सभी का स्वागत और धन्यवाद किया. बाद में तेरापंथ महिला मंडल की सदस्यों ने वनवासी अनाथ आश्रम जा कर बच्चों में टूथ ब्रश और मिठाई, जूस आदि का वितरण किया. महिलाओं ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी. इस कार्यशाला में कन्या मंडल ने भी अपनी सहभागिता दी. फोटो- 30 पूर्णिया 1- कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >