भवानीपुर में आस्था के साथ आज मनेगी महर्षि मेंही की जयंती

भवानीपुर

भवानीपुर. प्रख्यात संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं पावन जयंती गुरुवार को भवानीपुर में श्रद्धा और आस्था के साथ मनायी जाएगी. जयंती को लेकर महर्षि मेंही आश्रम भवानीपुर सहित पूरे क्षेत्र में भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. महर्षि मेंही आश्रम भवानीपुर के संत ब्रह्मचारी संजय बाबा ने बताया कि जयंती के अवसर पर अहले सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे. इसके बाद प्रातःकालीन सत्संग और महर्षि जी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अगले चरण में सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे. वहीं संध्या समय अपराह्न कालीन सत्संग का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां संत-महात्माओं के प्रवचन से श्रद्धालु लाभान्वित होंगे. आश्रम परिसर में जयंती को लेकर साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >