पूर्णिया में महर्षि अरविंद की 154वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनी, राष्ट्र निर्माण व आध्यात्मिक जागरण का आह्वान

पूर्णिया के श्रीअरविंद सोसायटी में महर्षि अरविंद की 154वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर उनके राष्ट्रवादी विचारों और राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान को याद किया गया. यह आयोजन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना.

पूर्णिया : शहर के गांधी नगर स्थित श्रीअरविंद सोसायटी में महान दार्शनिक, राष्ट्रवादी चिंतक और युगद्रष्टा महर्षि अरविंद की 154वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम के दौरान उनके राष्ट्रवादी विचारों, आध्यात्मिक चिंतन और राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान को याद किया गया.

राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान पर डाला प्रकाश

सोसायटी के अध्यक्ष नारायण लाल दास ने महर्षि अरविंद के राष्ट्रीय आंदोलन और आध्यात्मिक पुनर्जागरण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश और समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने महर्षि अरविंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत बतायी.

चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने महर्षि अरविंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. साथ ही उनके बताए आदर्शों और आध्यात्मिक विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. इस दौरान सोसायटी परिसर राष्ट्रभक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना के माहौल से सराबोर रहा.

आयोजन को बताया प्रेरणादायी

सोसायटी के सचिव गोपाल गुप्ता ने कहा कि महर्षि अरविंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायी और स्मरणीय रहा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को महर्षि अरविंद के विचारों और दर्शन को समझने का अवसर मिलता है.

मौके पर सोसायटी के उपाध्यक्ष गोविंदराम, सचिव गोपाल गुप्ता, अनिता देवी, आदित्य कुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >