महंथ नीरज दास जी महराज का बघवा बासा में निधन

रूपौली

रूपौली. टीकापट्टी थानाक्षेत्र के बघवा बासा के मूल निवासी नीरज दास जी महराज का निधन मंगलवार को अपने निवास स्थान बघवा बासा में हो गया .वे 34 वर्ष के थे. वे चौसा के भवनपुरा कबीर आश्रम के महंथ थे .वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे .मठ पर अंतिम समय में घर पर रहने की इच्छा जताने पर उनके सेवादारों ने एक सप्ताह पूर्व उन्होंने उनके पैतृक गांव पहुचाया था. उनके निधन की खबर पाकर आश्रम सहित चौसा प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा .उनका पार्थिव शरीर चौसा कबिर आश्रम ले जाया गया जहां समाधि स्थल पर कबीर मत के अनुसार सम्मानपूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार, मुखिया चंचल कुमारी ,सरपंच शिवकुमार यादव ,पंचायत समिति सदस्य मंटू यादव सहित सभी ग्रामीणों ने दुख व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >