कट्टा व कारतूस के साथ मधेपुरा का कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

जानकीनगर

जानकीनगर. जानकीनगर थाना पुलिस ने मधेपुरा के कुख्यात बदमाश को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है. पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार,पीटीसी दीपक कुमार, सिपाही उमेश कुमार, सिपाही संतोष कुमार, सिपाही संजय चौरसिया, चौकीदार बिनोद पासवान ने बीती संध्या चार विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पूर्णिया -सहरसा एनएच107 पर ईटहरी मोड़ के पास एक अपाचे बाइक से एक अपराधी रत्नेश कुमार उर्फ बंटी ग्राम कराही थाना अरार जिला मधेपुरा को एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस, एक अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया. मुरलीगंज थाना कांड संख्या 418/24 दिनांक 19/6/24 धारा-25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट, मुरलीगंज थानाकांड संख्या -224/22 दिनांक 12/5/22 धारा 394 आईपीसी, ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 142/24 दिनांक -29/7/25 धारा-309(6)बीएनएस, ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 133/24दिनांक-14/7/24 धारा-304(2) बीएनएस, ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या -126/26 दिनांक -9/7/24 धारा-304(2)/315 बीएनएस, ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या -51/25 दिनांक -23/8/25 धारा-137/(2) बीएनएस समेत पूर्णिया एवं मधेपुरा जिले में कई दफे आरोपित जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >