शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

अमौर थाना क्षेत्र

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस छापेमारी में मद्यनिषेघ एवं उत्पाद अधिनियम मामले में फरार एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया . गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार 35 वर्ष साकिन बेलगच्छी, डगरूआ, पूर्णिया का निवासी बताया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि विगत 8 अप्रैल 2024 को फकीरटोली चौक पर बोरी में 53. 32 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी. सअनि रामलाल यादव द्वारा अमौर थाना कांड सं 143/24 के तहत मामला दर्ज कराया गया था . कांड के अनुसंधान के क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त शराब तस्कर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया . फोटो. 22 पूर्णिया 28 परिचय- गिरफ्तार शराब तस्कर राजेश कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >