अमौर विधायक की जनसुनवाई में सबसे अधिक आये जमीन के मामले

अमौर

अमौर. अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को जनसुनवाई की. इस दौरान विधायक ने आए हुए आवेदन को एक-एक कर अवलोकन किया और उनसे जुड़ी समस्याएं सुनीं. जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक मामले जमीन से संबंधित सामने आए. भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण और वर्षों से लंबित मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे.इसके अलावा आवास योजना, राशन कार्ड, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी लोगों ने रखीं. सुनवाई के दौरान विधायक अख्तरुल ईमान कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत करते दिखे. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़े मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर शीघ्र समाधान किया जाए.विधायक ने स्पष्ट कहा कि आम जनता को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए प्रशासन को संवेदनशील होकर काम करना होगा. विधायक ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे समझना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन मामलों का समाधान प्रखंड स्तर पर संभव है, उन्हें तुरंत निपटाया जाएगा. जबकि जटिल मामलों को जिला स्तर पर भेजकर कार्रवाई करायी जाएगी. जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया. लोगों का कहना था कि मौके पर ही अधिकारियों से बातचीत होने से अब समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आजम रब्बानी , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी,मुन्ना मुस्ताक, गालिब, जैनुल आबेदीन, सरफराज सिम्मी , फरहान यजदानी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >