धमदाहा में बस पड़ाव के लिए जमीन चिह्नित, एसडीओ व सीओ ने लिया जायजा

एसडीओ व सीओ ने लिया जायजा

धमदाहा. धमदाहा नगर में बस पड़ाव निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं. रविवार को पूर्णिया के उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार के स्थल निरीक्षण के बाद अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. इसी क्रम में अंचल प्रशासन ने बस पड़ाव के लिए कुल 1 एकड़ 42 डिसमिल भूमि को विधिवत रूप से चिह्नित कर लिया गया है. अंचल अमीन ने जमीन की मापी कर संबंधित रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंप दी है. यह भूमि धमदाहा उत्तर स्थित मवेशी अस्पताल के समीप चयनित की गई है, जो यातायात की दृष्टि से उपयुक्त मानी जा रही है.अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं अंचलाधिकारी कुमार रविंद्रनाथ ने चयनित भूमि का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि धमदाहा में बस पड़ाव के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. वर्तमान समय में बसों को सड़क किनारे खड़ा किया जाता है, जिसके कारण मुख्य बाजार क्षेत्र में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी होती है, बल्कि पैदल चलने वाले आम लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि बस पड़ाव के निर्माण के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी. चयनित भूमि के चारों ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि बस पड़ाव की व्यवस्था सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रहे. बहुत जल्द ही बस पड़ाव निर्माण से संबंधित आगे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >