नृत्य, संगीत व खेल के धमाल के साथ किलकारी का समर कैंप शुरू

नृत्य, संगीत और खेल के धमाल के साथ किलकारी का बहुप्रतीक्षित समर कैंप पूर्णिया में शुरू हो गया. समर कैंप के पहले दिन से ही किलकारी बिहार बाल भवन परिसर में उत्साह का वातावरण दिखा.

पहले दिन से ही किलकारी बिहार बाल भवन परिसर में उत्साह का वातावरण पूर्णिया. नृत्य, संगीत और खेल के धमाल के साथ किलकारी का बहुप्रतीक्षित समर कैंप पूर्णिया में शुरू हो गया. समर कैंप के पहले दिन से ही किलकारी बिहार बाल भवन परिसर में उत्साह का वातावरण दिखा. उत्साहित बच्चे भी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के लिए आतुर नजर आए और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नई-नई गतिविधियों का आनंद लिया व बच्चों ने फूड स्टॉल लगाया. इसमें सभी विधा के बच्चे शामिल हुए. इस दौरान कैंप में कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, खेलकूद, विज्ञान, हस्तशिल्प, रचनात्मक गतिविधियों व विभिन्न पारंपरिक खेलों के आयोजन किये जा रहे हैं. किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक रोशन राणा ने बताया कि समर कैंप को लेकर बच्चों व अभिभावकों में अभूतपूर्व उत्साह है. पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान 1000 से अधिक बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया है, जो किलकारी के प्रति बच्चों व अभिभावकों के बढ़ते विश्वास और उत्साह का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि कैंप के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए कौशल सीखने तथा रचनात्मक वातावरण में समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि समर कैंप के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों के लिए अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जायेगा. इससे उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा. बच्चों की सुविधा, सुरक्षा व स्वच्छता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं. समर कैंप के सफल संचालन में किलकारी के सभी प्रशिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों व समस्त कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. किलकारी परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, आनंद लेने, नए मित्र बनाने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने का एक यादगार मंच सिद्ध होगा जो उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >