कसबा में जन्माष्टमी पर पूजनोत्सव, राधा-कृष्ण की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कसबा प्रखंड में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. सर्रा गांव में दो दिवसीय मेले के साथ राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं ने भक्तों को आकर्षित किया. विभिन्न पंचायतों में भी धूमधाम से मनाई गई यह पर्व.

पूर्णिया, कसबा. भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. कसबा नगर परिषद क्षेत्र के सर्रा गांव स्थित आयोजन स्थल पर श्री राधाकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर परिवार और समाज में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

सर्रा गांव में दो दिवसीय मेले का आयोजन

हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा स्थल परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया. मेले में मिष्ठान और जलपान के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकानें सजायी गयीं. इसके अलावा सौंदर्य प्रसाधन समेत अन्य सामान की दुकानें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई साधन उपलब्ध कराये गये.

बच्चों और महिलाओं में दिखा खास उत्साह

दो दिवसीय मेले को लेकर खासकर बच्चों और महिलाओं में उमंग और उत्साह का माहौल रहा. बड़ी संख्या में लोग प्रतिमाओं के दर्शन करने और मेले का आनंद लेने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं. कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या एक के पार्षद के अनुसार प्रतिमा दर्शन और मेले का लुत्फ उठाने के लिए लगातार लोगों की भीड़ जुट रही है.

पंचायतों में भी स्थापित की गयीं प्रतिमाएं

नगर परिषद क्षेत्र के अलावा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भी कई जगहों पर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजनोत्सव का आयोजन किया गया. जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रमुख शिवालयों और देवालयों में भी पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया. श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों में भी खास उत्साह देखा गया. कई बच्चे और बच्चियां राधा-कृष्ण का रूप धारण कर आयोजन स्थलों पर पहुंचे. पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक छवि से लोगों का ध्यान आकर्षित किया. आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >