अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता आज

पूर्णिया

पूर्णिया. जिला खो-खो एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन आज स्थानीय डीएसए मैदान में किया जा रहा है. उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिला सचिव नीरज कुमार सिंहा ने कहा कि 29 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले विभिन्न विद्यालयों के 12 बालक और बालिका टीम भाग लेंगी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग ले रही बालिका टीम से कुछ खिलाड़ियों का चयन अगले मई माह में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लीग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष एके बोस ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए यह खेल अब केवल शौक नहीं बल्कि करियर और पहचान का मजबूत जरिया बनता जा रहा है क्योंकि राज्य एसोसिएशन द्वारा प्रत्येक वर्ष महिला खो-खो लीग का आयोजन किया जा रहा है और जिसके द्वारा छोटे शहरों और गांवों से निकलकर महिलाएं आगे बढ़ाना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >