ई-केवाईसी पूर्ण करने का निर्देश

पूर्णिया

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बैठक हुई. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अभी तक जिले में कुल 2118802 लाभुकों का ई- केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है.शेष 700079 लाभुकों का समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना है. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि बनमनखी, रूपौली, कसबा, भवानीपुर, धमदाहा, के०नगर, अमौर, बैसा एवं श्रीनगर की उपलब्धि संतोषजनक नहीं है. इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि दैनिक रूप से निर्धारित ई- केवाईसी के लक्ष्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >