पूर्णिया. इंडियन पब्लिक स्कूल का सीबीएसइ 12 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा. विद्यालय टॉपर ने इतिहास रच दिया है. इंडियन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय के होनहार विद्यार्थी प्रजिता चौधरी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है. प्रगति राज 96.6 प्रतिशत, आयुष आर्य 96 प्रतिशत, मंकेश मतक 94.2 प्रतिशत, माही प्रिया 93.6 प्रतिशत, तिलक चौधरी 93.4 प्रतिशत, कोमल झा 93.2 प्रतिशत, रौनक तौहीद 93प्रतिशत, दीपक कर्मकार 92.8 प्रतिशत, सुशांत कुमार 88.8 प्रतिशत, जयंत कुमार 88.6 प्रतिशत, रिचा कुमारी 88.4 प्रतिशत, अपर्णा कुमारी 88 प्रतिशत, भावना 87 समेत सभी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा. 55 से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए. विज्ञान, वाणिज्य एवं कला तीनों संकार्यों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमित वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. इंडियन पब्लिक स्कूल सदैव गुणवता पूर्ण शिक्षा एवं सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. टॉपर पंजिता चौधरी ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है. मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.विद्यालय के सभी शिक्षको ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे ही परिणामों के लिए प्रयासरत रहेगा.
सीबीएसई 12 वीं में सीमांचल में अव्वल आया इंडियन पब्लिक स्कूल, प्रजिता को 96.8 प्रतिशत अंक
प्रजिता को 96.8 प्रतिशत अंक
