माउण्ट काॅर्मेल इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12 वीं में लहराया परचम

माउण्ट काॅर्मेल इंग्लिश स्कूल

पूर्णिया. माउण्ट काॅर्मेल इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया. मैथ में यश सोनार ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. शिवम कुमार ने 86.4 प्रतिशत, नैंसी आर्या ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. बायोलॉजी में आदित्य कुमार ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया . अनुराग कुमार ने 86.8प्रतिशत , प्रिंस राज 83.6 प्रतिशत, प्रत्यूष कुमार 80.4 प्रतिशत, विनायक सिंह 78.8 प्रतिशत तथा साक्षी कुमारी ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. कॉमर्स में ऋतिक राय ने 80.6 प्रतिशत तथा कुमार सागर सिंह ने 78.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. कला संकाय में प्राची कुमारी ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. विद्यालय के निदेशक उदय शंकर प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बधाई दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की. प्राचार्य सूरज कुमार ने छात्र-छात्राओं के बीच मिठाइयां बांटकर हर्ष व्यक्त किया तथा सबों के स्वर्णिम एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यालय के सभी शिक्षकों का बेहतरीन परीक्षाफल के लिए काफी सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >