केनगर. केनगर प्रखंड के बनभाग चुनापुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी और भारी अनियमितता का आरापे ग्रामीणों ने लगाया है. इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की प्रदर्शन में मो. मुर्तजा आलम, मो. राशिद, सुमन यादव, कौशल यादव, वजीर आलम आदि ने आरोप लगाया कि लगभग 16 से 19 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में मानकों की अनदेखी की जा रही है. मोहम्मद कौसर अली संवेदक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है. उनके अनुसार, यह योजना भारत सरकार द्वारा 2019 में स्वीकृत की गई थी और निर्माण कार्य पूरी तरह से स्वीकृत डिजाइन और एस्टीमेट के आधार पर हो रहा है. सौरभ कुमार कनीय अभियंता, शिक्षा विभाग ने बताया कि यह योजना वर्ष 2019-20 की है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 19 लाख रुपये है. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री बायोलॉजी लैब तैयार होना है. भवन के पिलर में 12 एमएम का सरिया इस्तेमाल किया जा रहा है और कुल 16 पिलर बनने हैं. मुकेश वर्मा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने फोन पर बताया कि वे फिलहाल विभागीय कार्य से पटना में हैं. पटना से लौटने के बाद स्थल की जांच की जाएगी और यदि अनियमितता पायी गई तो उचित कार्रवाई सुनिश्चित होगी.
कंप्यूटर कक्ष के निर्माण में अनियमितता का आरोप
केनगर प्रखंड
