मरियम नगर की महिलाओं को किया जागरूक

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय की ओर से आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में सीएनडी एवं गृह विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मरियम नगर, सिपाही टोला , पूर्णिया में बच्चों तथा माता के स्वास्थ्य पर कुपोषण के दुष्प्रभाव पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनंत प्रसाद गुप्ता के दिशानिर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. सरिता कुमारी सहायक प्राध्यापक, गृह विज्ञान विभाग ने किया. प्रो. सरिता कुमारी ने बच्चों तथा माता में होने वाले कुपोषण को किस तरह से पूर्ण आहार देकर दूर किया जा सकता है एवं मां तथा बच्चों के स्वास्थ्य को कैसे अच्छा रखा जा सकता है, इसपर जागरूक किया. इस कार्यक्रम में सीएनडी विभाग की तृतीय वर्ष की छात्रा सृष्टि कुमारी, शोभना, आफरीन एवं अनु कुमारी ने डोर टू डोर भ्रमण करके महिलाओं एवं बच्चों को एकत्रित कर कुपोषण के बारे में जानकारी दी. इस कार्य को व्यवस्थित तरीके से संपूर्ण करने के लिए सहायक संचालक शंभू पंडित का योगदान रहा. इस कार्यक्रम में कुल 20 लाभार्थी ने भाग लिया जिनमें पार्वती कुमारी, शबनम खातून, खुशबू कुमारी ,बीबी अजीमा आदि शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन उत्तम कुमार मिश्रा बीसीए विभाग ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >