पूर्णिया. सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2025-26 में सियोन नगर स्थित माउंट जियोन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया है. विद्यालय की छात्रा आयुषी कुमारी ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि जिले के टॉप विद्यार्थियों में भी अपना स्थान बनाया. इसी तरह अवनीश आनंद ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की. इसके अलावा प्रियंशु राज 89.2 प्रतिशत , शुभम समर्थ 88.8 प्रतिशत, प्रिया विजय जाधव 88 प्रतिशत , पूर्ण राज 84 प्रतिशत, अंकित कुमार 82.6 प्रतिशत, निशु भारती 81.4 प्रतिशत तथा ऋचा कुमारी 81.2 प्रतिशत सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए. इस वर्ष विद्यालय के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि माउंट जियोन स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है. विद्यालय के निदेशक रेव. जोस डेनियल, प्राचार्या रीना अल्बर्ट तथा संपूर्ण माउंट जियोन परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी. निदेशक श्री डोनियल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में माउंट जियोन के बच्चों का दमदार प्रदर्शन
सीबीएसई कक्षा 12वीं
