भारतीय योग संस्थान ने मनाया 60वां स्थापना दिवस

भारतीय योग संस्थान

पूर्णिया. भारतीय योग संस्थान के कोशी कालोनी स्थित जिला केंद्र में संस्थान का 60 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सभी अधिकारियों, साधक व साधिकाओं के साथ जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित भी शामिल रहे. मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके पश्चात क्षेत्रीय प्रधान अरुण कुमार भारती ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया. जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित ने भारतीय योग संस्थान का विस्तार से परिचय देते हुए बताया कि इस संस्थान की शुरुआत 10 अप्रेल 1967 को प्रकाश लाल जी ने मात्र दो साधकों के साथ शुरू की थी वहीं आज भारत वर्ष के 23 प्रान्तों और विदेश में आस्ट्रेलिया, यूके, मारिशस, फीजी, यूएसए, दुबई, ताईवान, चीन और कनाडा आदि में 4500 से अधिक निःशुल्क योग साधना केन्द्र संचालित है. उन्होंने सभी को योगाभ्यास से लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी और कहा संस्थान का सम्बन्ध किसी एक विचारधारा, किसी धर्म, जाति एवं राजनीति से नहीं है बल्कि संस्था ने वसुधैव कुटुम्बकम को अपना आदर्श मानते हुए लोक: समस्ता: सुखिन: भवन्तु के सिद्धांत को अपनी प्रेरणा का आधार माना है. उन्होंने सभी को सर्वे भवन्तु सुखिनः के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग देने का संकल्प भी दिलाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र प्रमुख मनोज कुमार सिंह और मोना जी का सक्रिय योगदान रहा. आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक अजीत लाल, कोशी जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित, अरुण कुमार भारती, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, नित्यानंद यादव, अशोक यादव, ललन मिश्र, हीरानाथ सत्यम, श्रवण जेजानी, अभिराम कश्यप, रुपा जेजानी, अनुरागनी सिंह, अनुबाला सिंह, अनीता, मोना, सुनीता, पुष्पा, सविता, रंजना, ललिता सिंह, विभा त्रिपाठी, साक्षी सुमन, अमृता कश्यप, अनु देवी शामिल रहे. अंत में योग, ध्यान, प्रार्थना और शांति पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा केन्द्र प्रमुख मनोज कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >