PURNIA 269 खाताधारकों के 2.90 करोड़ रुपये अवैध निकासी मामले में विधायक ने की बैठक

बुधवार को बैसा प्रखंड के सभागार में अमौर विधायक अख्तरूल इमान ने सभी खाताधारकों के साथ बैठक की.

बैसा (पूर्णिया) से सुभाष सिंह की रिपोर्ट PURNIA NEWS :

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के रौटा बाजार व मोजाबाड़ी में संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ी सीएससी कंपनी के सीएसपी प्वाइंट से करीब 269 खाताधारकों के खाते से करीब 2.90 करोड़ की अवैध निकासी और ट्रांसफर किये जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब उन रुपयों को खाताधारकों को वापस लौटाने का दबाव बैंक पर बढ़ गया है. इस सिलसिले में बुधवार को बैसा प्रखंड के सभागार में अमौर विधायक अख्तरूल इमान ने सभी खाताधारकों के साथ बैठक की. बैठक में सेंट्रल बैंक के मैनेजर, कैशियर समेत पदाधिकारी मौजूद रहे. विधायक अख्तरूल इमान ने कहा कि सभी गरीबों के खाते से लाखों रुपया गबन हुआ है. उसको जल्द से जल्द रिकवरी कराकर पीड़ित खाताधारकों के खाते में लौटाया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >